प्रश्न - माखनलाल चतुर्वेदी का संक्षिप्त परिचय दीजिए
उत्तर - माखनलाल चतुर्वेदी हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में हुआ था। वे राष्ट्रप्रेम, प्रकृति और मानवता पर आधारित काव्य रचनाओं के लिए जाने जाते हैं।
उनकी पुष्प की अभिलाषा कविता आज भी प्रेरणादायी माना जाता है।
उनकी प्रमुख काव्य कृतियाँ "हिमतरंगिनी," "माता," "पुष्प की अभिलाषा" आदि हैं। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। हिंदी साहित्य में छायावादी युग के महत्वपूर्ण कवि थे और उन्हें उनकी काव्य रचनाओं के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
माखनलाल चतुर्वेदी की रचनाएँ आज भी हिंदी साहित्य प्रेमियों के बीच प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।
No comments:
Post a Comment