Monday, July 21, 2025

समाचार लेखन की विशेषताएं लिखिए।

 प्रश्न - समाचार लेखन की विशेषताएं लिखिए।

उत्तर :- 

भूमिका - समाचार लेखन कला के अंतर्गत समाचारों को लिखने की क्रिया पूरी की जाती है उसे समाचार घटनाओं और विषय-वस्तु से संबंधित बातों को लिखा जाता है जो कि समाचार के रूप में होता है। समाचारों को पढ़कर पाठक वस्तु स्थिति से अवगत होते हैं। समाचार को सुनकर और पढ़कर उसके संबंध में जानकारी प्राप्त होती है।

समाचार लेखन की विभिन्न विशेषताएं होती हैं जो निम्नलिखित हैं -

(i) घटनाओं से संबंधित विषय-वस्तु को समाचार में लिखा जाता है।

(ii) भाषा सरल रखा जाता है। जिससे कि पाठक को समाचार पढ़ने पढ़कर उसकी सभी बातों की सही जानकारी प्राप्त हो सके।

(iii) पैराग्राफ को आकर्षक ढंग से लिखना चाहिए। जब एक बात पूरी होकर समाप्त हो जाए तो पैराग्राफ बदलकर दूसरी बात को लिखा जाता है।

(iv) जहां तक प्रयत्न यह करना चाहिए कि सच्चाई के साथ घटनाओं को समाचार में दर्ज करना चाहिए।

(v) समाचार लिखते समय वैसी भाषा का प्रयोग किया जाता है जो समझने में आसान होती है।

(vi) समाचार लेखन का काम करते समय यह ध्यान रखा जाता है कि घटनाओं से संबधित विषय-वस्तु को आवश्यकता पडने पर प्रमाणित किया जा सके।


No comments:

Post a Comment

सफलता के जननी संकल्प शक्ति निबंध

 अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 3 अंक) प्रश्न 1: 'संकल्प' का वास्तविक अर्थ क्या है?  उत्तर: संकल्प का अर्थ है किसी कार्य को करने क...