बीएससी/बीकॉम द्वितीय वर्ष
प्रश्न :- प्रिंट मीडिया लेखन की उपयोगिता ।
उत्तर:-
१)ज्ञान का प्रसार – प्रिंट मीडिया जैसे अखबार, पत्रिका, पुस्तक आदि से लोगों तक जानकारी और ज्ञान पहुँचता है।
२)समाचार का स्रोत – यह हमें देश-विदेश की घटनाओं और ताज़ा खबरों से अवगत कराता है।
३)शिक्षा में सहयोगी – किताबें और पत्र-पत्रिकाएँ शिक्षा के साधन हैं, जो छात्रों और आम लोगों को सीखने में मदद करती हैं।
४)मत निर्माण – संपादकीय और लेख समाज में सही सोच और विचार बनाने में सहायक होते हैं।
५)मनोरंजन का साधन – कहानियाँ, कविताएँ, किस्से और चित्र मनोरंजन प्रदान करते हैं।
६)सांस्कृतिक संरक्षण – यह भाषा, साहित्य और संस्कृति को सुरक्षित रखने और आगे पहुँचाने में मदद करता है।
७)विज्ञापन और व्यापार – प्रिंट मीडिया विज्ञापनों के जरिए व्यापार को बढ़ावा देता है।
No comments:
Post a Comment