प्रश्न - कम्प्यूटर को परिभाषित करके उसके अंगों को स्पष्ट कीजिए।
परिभाषा:
कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है जो उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार डाटा को संसाधित करके उपयोगी सूचनाओं में बदलता है। यह तीव्र गति, सटीकता और स्वचालितता से कार्य करता है। कम्प्यूटर का प्रयोग गणना, डाटा संग्रहण, विश्लेषण, सूचना प्रसारण, संचार आदि में किया जाता है। यह इनपुट, प्रोसेसिंग और आउटपुट की प्रक्रिया पर कार्य करता है।
कम्प्यूटर के प्रमुख अंग:
कम्प्यूटर दो मुख्य भागों से मिलकर बना होता है — हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर।
हार्डवेयर (Hardware):
हार्डवेयर वे भौतिक उपकरण होते हैं जिन्हें देखा और छुआ जा सकता है। इसके अंतर्गत मुख्यतः निम्नलिखित अंग आते हैं:
1)मॉनिटर: परिणाम (Output) दिखाने वाला उपकरण।
2)कीबोर्ड: अक्षर, संख्या आदि इनपुट करने वाला यंत्र।
3) माउस: पॉइंटर आधारित इनपुट यंत्र।
4) सी.पी.यू. (CPU): कम्प्यूटर का मस्तिष्क, जहाँ सभी निर्देशों का निष्पादन होता है।
5) प्रिंटर: कागज पर आउटपुट देने वाला यंत्र।
सॉफ्टवेयर (Software):
सॉफ्टवेयर निर्देशों का वह समूह है जो कम्प्यूटर को कार्य करने में सहायता करता है। इसके दो प्रकार हैं:
1) सिस्टम सॉफ्टवेयर: जैसे – विंडोज़, लिनक्स आदि।
2) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर: जैसे – एमएस वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट आदि।
निष्कर्ष:
कम्प्यूटर के ये अंग मिलकर उसे एक सशक्त, बहुउपयोगी एवं बहुविध कार्य करने वाला यंत्र बनाते हैं, जो आज जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
No comments:
Post a Comment